UP Weather News: यूपी में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश
UP Weather Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने का क्रम जारी है। कभी धूप तो कभी बारिश। मंगलवार को एक बार फिर कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। आइए जानते हैं मौसम को लेकर IMD की क्या है भविष्यवाणी?
बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।

इन जगहों पर होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित जिलों महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, गोंडा सहित 2 दर्जन से अधिक जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर में भी बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि एक दो दिनों में मानसूनी ट्रफ रेखा दोबारा उत्तर की ओर खिसकेगी और तराई में मध्यम से भारी बारिश होगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications