UP Weather Update: यूपी के इन प्रमुख शहरों में आज होगी बारिश, बदला रहेगा मौसम का मिजाज
UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इन दिनों यूपी के कई जिलों में बारिश का क्रम बना हुआ है। आज यानी गुरुवार को भी आईएमडी ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। आइए एक नजर डालते हैं प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम पर।
गाजियाबाद
आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को गाजियाबाद का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 24 व 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके साथ ही आकाश में बादल छाये रहेंगे और बारिश की बौछार होगी।

नोएडा नोएडा में हल्की बारिश के साथ दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 35 व 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
लखनऊ
लखनऊ में बारिश की एक दौ बौछारों के साथ दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 27 व 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
कानपुर
कानपुर में भारी बारिश होगी। यहां के दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 23 व 36 डिग्री सेल्यियस रहेगा।
आगरा आगरा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। दिन का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 27 व 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वाराणसी
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी मौसम सुहाना रहेगा। बारिश की होगी। तापमान 25 व 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मेरठ
मेरठ में न्यूनतम व अधिकतम तापमान 24 व 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिन में हल्की बारिश होगी।
बरेली
बरेली में हल्की बारिश होगी। दिन में तापमान 25 व 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा ।
अयोध्या
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आकाश में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 29.5 व 36.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की बारिश होगी।
Weather Update: 62 साल बाद बना संयोग, दिल्ली-मुंबई में एक साथ आया मॉनसून
बस्ती
बस्ती में दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान 29.5 व 36.8 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवाएं तेज चलेंगी। हल्की बारिश हो सकती हैं।
गोरखपुर
सीएम सिटी गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला है। हवाएं तेज चल रही हैं। आकाश में बादल छाए हुए हैं।बारिश हो सकती हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान 24 व 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications