UP Weather Update: यूपी में रविवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिम-पूरब के कई जिलों में दिखेगा असर

UP Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं

मौसम विभाग

UP Weather News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को तेज बारिश और आंधी से पूरा शहर तर बतर हो गया। इस दौरान शहर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। हालांकि मौसम विभग के अनुसार यूपी के कुछ हिस्सों में रविवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे और तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

शनिवार को लखनऊ में जमकर हुई बारिश

लखनऊ में शनिवार को करीब दोपहर करीब 12 बजे तूफान आया और एक घंटे तक चला। लगभग 33 मिनट तक तेज हवाएं चलीं और फिर धीरे-धीरे शांत हो गईं। दोपहर करीब 12.10 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे 27 पर 83 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

72 किमी प्रति घंटे से चली हवाएं

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हालांकि, रनवे से लगभग 1 किमी दूर स्थित मौसम विभाग के स्वचालित रिकॉर्डिंग स्टेशन पर अधिकतम हवा की गति 72 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। हवाओं की गति काफी तेज थी जिससे शहर में कई जगहों पर पेड़ और खंभे उखड़ गए।

यूपी के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम, मध्य और दक्षिण-पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने, बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे) की भविष्यवाणी की है। सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा।

आगरा-बागपत समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार को यूपी के कई जिलों के प्रभावित होने की संभावना है जिनमें लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत शामिल हैं। लखनऊ में अधिकतम न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 यूनिट कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमौसी में मौसम विज्ञान केंद्र में लगभग 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में 5-15 मिमी बारिश दर्ज की गई। सौभाग्य से तूफान के दौरान अमौसी हवाईअड्डे से कोई फ्लाइट नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+