UP Weather News: गोरखपुर मंडल में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए बढ़ेगी गर्मी या होगी बारिश

UP Weather News Hindi Uttar Pradesh: मौसम का मिजाज बदल चुका है। भारी बारिश के बाद अब गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों में एक बार फिर बारिश के आसार हैं। आइए जानते हैं सीएम सिटी गोरखपुर और आस पास के जिलों का हाल।

गोरखपुर दिन में होगी तेज धूप

सीएम सिटी गोरखपुर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 24 सितंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 व 26 रहने के आसार हैं। दिन के तेज धूप होगी। आकाश साफ रहेगा।

weather

देवरिया

देवरिया में गोरखपुर की तुलना में तापमान कुछ कम रहेगा। मंगलवार दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 व 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 24 सितंबर को 26.5 और 33.6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मंगलवार को आकाश साफ रहेगा। लेकिन बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।

कुशीनगर

बिहार के समीपवर्ती जिले कुशीनगर में मंगलवार को दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 व 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गोरखपुर व देवरिया से न्यूनतम ताममान कम रहेगा। वहीं 24 सितंबर को भी मौसम साफ रहेगा।

महराजगंज
नेपाल से सटे जिले महराजगंज के मौसम की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33.9 और 25.9 रहने के आसार हैं। आकाश में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+