UP Weather News: यूपी में बदला मौसम का मिज़ाज, भारी बारिश के बाद अब परेशान करेगी गर्मी
Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। भारी बारिश के बाद अब आगामी कुछ दिनों तक गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के मुताबिक जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 2 से 3 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में तेज धूप होगी। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून कमजोर पड़ चुका है। बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि 25 से 26 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है।
गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर सहित कई जिलों में आकाश में बादल साफ रहेंगे। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 31 से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम 36 और 27 डिग्री रहे के आसार हैं। आकाश साफ रहेगा।पीएम सिटी वाराणसी में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आकाश साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications