UP Weather Update: यूपी में घने कोहरे के बीच जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड,कुछ ऐसा रहेगा आज मौसम का मिजाज
Uttar Pradesh Weather Latest News In Hindi: उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी यूपी के कई जिले घने कोहरे के आगोश में रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
UP: उपचुनाव में बीजेपी और रालोद के 7 सदस्यों ने विधानसभा में ली शपथ, मोदी-योगी के नेतृत्व पर जताई निष्ठा
मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया , कुशीनगर, अयोध्या,संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, शामली ,सहारनपुर में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा।

इसके साथ ही पीलीभीत, अमरोहा, बरेली, रामपुर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बदायूं, सम्भल के आसपास भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
UP News: इजराइल में रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों का हो रहा चयन, चल रहा भारत-इजराइल ड्राइव 3.0
दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक श्री प्रकाश सिंह के मुताबिक शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरा छाया रहेगा। मौसम शुष्क होने की वजह से ठंड बढ़ेगी। इसी तरह का मौसम दिसंबर के पहले सप्ताह में बना रहेगा। 29 नवम्बर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है, जो हिमालयी क्षेत्र को सीधे प्रभावित करेगा। इसका असर यूपी में भी दिखेगा. इस दौरान बर्फ़ीली हवाएं चलेंगी जिसके कारण ठंड और बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications