Cyclone Dana: चक्रवात 'दाना' का यूपी में भी रहेगा असर, जानिए किस क्षेत्र को करेगा प्रभावित?
UP Weather Update Cyclone Dana: चक्रवात 'दाना' एक तरफ जहां उड़ीसा के तट से टकरा कर भारी तबाही मचाने की ओर अग्रसर है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी इसका अच्छा खास असर दिखेगा। इससे मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और कई जिलों में बारिश होगी।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश होगी। जिससे औसत तापमान में गिरावट होगी और गर्मी से राहत होगी ,पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाला यह चक्रवाती तूफान 'दाना' तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आगे के दिनों में, 25 से 28 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी के महीने में सामान्य से अधिक ठंड पड़ेगी. अक्टूबर के आखिर से ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की ठंड का असर शुरू हो गया है। जैसे-जैसे नवंबर बीतेगा, ठंड में और तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा. इस बदलाव का असर खासकर उन इलाकों में ज्यादा नजर आएगा जो पहले से ही कम तापमान वाले होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications