UP Weather News: इन जिलों में होगी भारी बारिश पड़ेंगे ओले, ऐसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हुई। इस बारिश ने भारी तबाही भी मचाई है। कई जगह बारिश की वजह से जल जमाव की स्थिति बनी रही तो कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातयात बाधित रहा। ट्रेनें भी प्रभावित रही।अलीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है।


इन जिलों में आज होगी बारिश

उत्तर प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा आज भारी बारिश से प्रभावित रहेगा। इन जिलों में
सहारनपुर, शामली, आगरा, कानपुर, मथुरा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल अलीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है।

up waether news

ओलावृष्टि की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से भारी बारिश का क्रम आज भी बना रहेगा। ओलावृष्टि की भी संभावना है। निम्नदाब क्षेत्र के उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, बलिया, प्रयागराज अयोध्या, बाराबंकी में हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ में हल्की बारिश के आसार हैं। सीतापुर, रायबरेली में, अमेठी, उन्नाव, में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं वाराणसी में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलेगी। चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ में भी आकाश साफ रहेगा। धूप खिलेगी। गोरखपुर मंडल की बात करें तो यहां हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में शनिवार से बारिश हो रही है। ज्यादा से बारिश से आमजन जीवन त्रस्त है। धान के खेतों में ज्यादा पानी लगने से फसल के नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। किसान परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+