वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश, यहां सताएगी गर्मी, जानिए मौसम का हाल

UP Weather Update News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी है। वहीं कई जिलों में तेज धूप से लोग परेशान होंगे। आइए जानते हैं IMD के मुताबिक प्रदेश के प्रमुख जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ

प्रदेश की राजधानी की बात करें तो शुक्रवार को मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश की संभावना है। हवाएं तेज चलेंगी। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

up weather

वाराणसी

पीएम सिटी वाराणसी में शुक्रवार को हल्की बारिश की चेतावनी है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। हवाएं तेज चलेंगी। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


गोरखपुर

सीएम सिटी गोरखपुर में भी हल्की बारिश के आसार हैं। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 25 रहने की संभावना है।


कानपुर

औद्योगिक शहर कानपुर में भी शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा रहेगा। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


आगरा

ताज नगरी आगरा में आकाश साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


मेरठ

मेरठवासियों को आज सताएगी। तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

गाजियाबाद

गाजियाबाद में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+