UP Weather Today: सावधान! आज 52 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, घना कोहरा धीमी कर देगा वाहनों की स्पीड
UP Weather Today: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बरसात हुई। बरसात के साथ ही देश के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। बरसात और बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं।
Recommended Video
धूप न निकलने से ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार सुबह यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। एक तरफ ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो दूसरी तरफ कम विजिबिलिटी के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बट 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जनपद सबसे ठंडा रहा। इसी तरह सोमवार को जारी अपडेट में बीते 24 घंटे में अयोध्या जनपद काफी ठंडा रहा। अयोध्या जनपद का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है और अब यह मोटे तौर पर अक्षांश 34°N के उत्तर में देशांतर 60°E के साथ चल रहा है।
इसी तरह ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, मोटे तौर पर देशांतर 85° पूर्व के साथ अक्षांश 25° उत्तर के उत्तर में स्थित है, दूर चला गया है। शीघ्र ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी, 2025 तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
इन जनपदों में घने कोहरे की संभावना
यूपी के 52 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट
इसी तरह कोशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जोनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं आदि जनपदों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications