अगले 24 घंटों में यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
अगले 24 घंटों में यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
लखनऊ, 20 जुलाई: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है, साथ ही चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि बरसात से प्रभावित जिलों के निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
Recommended Video

आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार 20 जुलाई को भी गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिंडन एफ स्टेशन, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इतना ही नहीं, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जुलाई तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर और पश्चिमी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई।
पश्चिम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी सूचना है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाके में भी मानसूनी बादल छाए हुए हैं और सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश का जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उसमें, बुलंदशहर, कानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, गोंडा बस्ती, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज व आसपास के इलाकों में कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
जबकि शाहजहांपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों के दरम्यान पूर्वी यूपी में हल्की से सामान्य बारिश हुई और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। बता दें कि खीरी जिले मोहम्मदी में सबसे अधिक 18 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा खीरी के ही धौरहरा में 17, बिजनौर में 16, बिजनौर के ही नगीना में 15, इटावा में 15, कानपुर देहात के एंकिनघाट में 14, शाहजहांपुर में 13, रामपुर के बिलासपुर में 13, शाहजहांपुर में 13, मुरादाबाद में 12, बलरामपुर में 11, बांदा में 11, बिजनौर के धामपुर में 11, पीलीभीत के पूरनपुर में 11, सीतापुर के लहरपुर में 10, मुरादाबाद में 10 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बांदा व रामपुर, टांडा, नजीबाबाद में 9-9, खीरी के सरदारनगर में आठ, रामपुर के स्वार में आठ, बरेली में आठ, सम्भल, हमीरपुर के शहजीना, शाहजहांपुर में पुवायां, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, संभल के चंदौसी, मुरादाबाद के बिलारी, गोरखपुर के बर्डघाट, कन्नौज के छिबरामऊ, कन्नौज, मुरादाबाद के कांठ, बागपत में 6-6, बस्ती, निघासन, बहराइच के कतर्नियाघाट, मीरजापुर के चुनार, मथुरा, रामपुर के मिलक, मथुरा के ही छाता, आगरा के खैरागढ़ बदायूं में पांच-पांच सेण्टीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।












Click it and Unblock the Notifications