उत्तर प्रदेश के इन जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ। अगले कुछ घंटों में लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत आगरा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इससे पहले भी मौसम विभाग रविवार 28 जून और सोमवार 29 जून को पूरे प्रदेश भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर चुका है।

प्रयागराज में हो रही है बारिश
रविवार 28 जून को सुबह से प्रयागराज में मौसम सुहाना बना हुआ है, यहां मंद-मंद हवा के साथ बारिश हो रही है। लोग इस बारिश का मजा भी ले रहे है। वहीं, शनिवार को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश हुई थी। हरदोई, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, अयोध्या, संत कबीर नगर, अंबेडकरनगर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की आशंका आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने व्यक्त की थी।

30 जून के बाद बदलेगा मौसम
15 जून से मानसून आने के बाद लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून प्रदेश के अधिकतर इलाकों तक पहुंच गया है और जल्द ही बाकी बचे हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा। अभी तक के अनुमान के मुताबिक पिछल एक हफ्ते से जारी बारिश का सिलसिला 30 जून के बाद थोड़ा थमेगा। कहा, 30 जून से प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा।

मौसम विभाग जारी कर चुका है ऑरेंज अलर्ट
राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून से पहले ही प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त का कहना है कि मौसम विभाग पहले ही 26, 27 और 28 जून को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी होने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि अगले एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications