अगले तीन दिन UP के कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
अगले तीन दिन UP के कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ, 29 जुलाई: बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश से कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बता दें, आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
Recommended Video

प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला मौसम विभाग 31 जुलाई तक जारी रहने के आसार जताए हैं। यही वजह है कि प्रदेश के कई इलाके रेड, आरेंज व यलो अलर्ट पर आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 29 जुलाई को अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हाथरस और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा शाहजहांपुर और बहराइच और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने होने की सम्भावना है।
वहीं, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए वहां के लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। शुक्रवार 30 जुलाई को आगरा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैय्या और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मथुरा, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
शनिवार 31 जुलाई को प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि सोनभद्र व चंदौली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों से राज्य के अधिकांश इलाकों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश होने की सूचना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ीं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 24 सेंमी बारिश प्रतापगढ़ के कुण्डा में रिकार्ड की गई।
इसके अलावा इटावा में 16, मुरादाबाद के कांठ में 14, मुजफ्फरनगर, चित्रकूट के कर्बी में 13-13, कानपुर नगर, लखनऊ में 12-12, बहराइच के कैसरगंज, सीतापुर के लहरपुर, सीतापुर के ही भटपुरवाघाट में 10-10, प्रयागराज, फतेहपुर, बाराबंकी में नौ-नौ, सोनभद्र के चुर्क, प्रतापगढ़ के लालगंज, उन्नाव, रायबरेली, डलमऊ, अलीगढ़ और फतेहगढ़ में आठ-आठ सेमी बारिश दर्ज की गई। इस बदली और बारिश की वजह से प्रदेश में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। यह सामान्य से कम रहा।
-
Maharashtra Rain: मराठवाड़ा-विदर्भ में किसानों पर कहर बनकर टूटी बिन मौसम बरसात, 1.22 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद -
Weather Delhi NCR: दिल्ली के इन इलाकों समेत नोएडा-गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट! IMD ने बताया कब खुलेगा मौसम -
Weather Today: 4 अप्रैल का ‘डबल अटैक’! UP-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, वीकेंड पर मौसम का हाल -
Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 6-7 अप्रैल को Delhi-UP समेत कहां-कहां बारिश-तूफान? IMD का अलर्ट जारी -
Weather Alert: आंधी, ओले और तेज बारिश मचाएगी तांडव, IMD का ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में अगले 24 घंटे भारी! -
Aaj Ka Mausam: सावधान! बारिश के साथ गिरेंगे ओले, UP-UTT समेत 8 राज्यों में Rain Alert -
Rajasthan Weather: ओले और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, लहसुन और गेहूं की फसल तबाह -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications