UP Weather : अगले 3 दिन UP के कई जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो, ऑरेंज व रेड अलर्ट

अगले 3 दिन UP के कई जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो, ऑरेंज व रेड अलर्ट

लखनऊ, 27 जुलाई: भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 जुलाई को सहारनपुर, बिजनौर, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather: महाराष्ट्र के बाद 26 से 28 जुलाई तक इन सभी राज्यों में व्यापक से बहुत भारी बारिश की संभावना
    up weather report: Heavy rain may occur in many districts of Uttar Pradesh for the next 3 days

    मौसम विभाग ने कहा कि यूपी के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मेरठ, बागपत, अलीगढ़, गाजियाबाद, एटा, कासगंज में भी 27 जुलाई और 28 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग की ओर से सभी जिलों के लिए रेड व यलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने व सावधान रहने की सलाह दी है।

    28 को लखनऊ भी यलो अलर्ट पर
    बता दें कि मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है वहां बारिश तो होगी। लेकिन उससे किसी तरह के नुकसान के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 28 जुलाई को प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही सतर्कता बरतने व सावधान रहने की सलाह दी है।

    इन इलाकों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बराबंकी, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली और आसपास केइलाकों को ऑरेंज अलर्ट पर रखते हुए जोखिम से बचने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

    यहां किया रेड अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने 28 जुलाई को ही सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद समेत कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को भारी बारिश में जोखिम की आशंका जताई गई है।

    29 जुलाई यहां भी भारी बारिश
    देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायू और आसपास केइलाकों के लिए यलो अलर्ट है तो बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, पीलीभीत के लिए ऑरेंन्ज अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+