UP weather: वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश, ठंड बढ़ी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम बरसात में एक बार पुनः ठंड बढ़ा दी है। वाराणसी प्रयागराज चित्रकूट समेत जनपदों में रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जनपदों में बारिश तथा दर्जन भर जनपदों में बोले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों की बरसात के बाद फिर लोगों को राहत मिलेगी की संभावना है।

up-weather-rain-cold-increased-in-many-districts-including-varanasi-kaisa-rahega-mausam

वाराणसी में रात में अचानक मौसम का मिजाज बदला और भोर में बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बरसात होने के बाद सुबह 9 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। फिर अचानक मौसम ने करवट लिया और बरसात तेज हो गई।

हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे होने के चलते ठंड भी बढ़ गई है। वाराणसी के अलावा प्रयागराज में भी यही स्थिति है। प्रयागराज में भी रात से ही मौसम का मिजाज बदला है और बरसात जारी है। वाराणसी और प्रयागराज दोनों जनपदों में कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बरसात हो रही है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, रायबरेली, ललितपुर, कानपुर नगर, मऊ, प्रतापगढ़, महोबा, कौशांबी, जौनपुर, हमीरपुर, गाजीपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली और अमेठी समेत उत्तर प्रदेश के कुल 25 जनपदों में आगामी दो दिनों तक बरसात की संभावना जताई गई है।

इसी तरह बांदा, गाजीपुर, जौनपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, कौशांबी, चंदौली और वाराणसी आदि जनपदों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि चित्रकूट जनपद में देर रात ओले गिरे जिसके चलते आसपास के जनपदों में भी ठंड बढ़ गई है।

बात करें तापमान की तो 13 फरवरी को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसी तरह 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+