आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें- योगी आदित्यनाथ
UP CM Yogi Adityanath Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें
सीएम योगी के इस निर्देश से आमलोगों को राहत मिलेगी। अधिकारी स्थानीय स्तर पर जाकर जनता का हाल जान सकेंगे।
जनहानि और पशुहानि प्रभावितों को राहत
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश से उन पशुपालकों और लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें इस आंधी पानी में भारी क्षति पहुंची है।
किसानों को राहत
इस आंधी पानी में जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई हैं उन्हें भी मुआवजा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications