UP Weather News: धूप में मानो आग बरस रही हो, यूपी के शहर तपे तंदूर की तरह, भूलकर भी न खाएं ये चीजें

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोग हलकान हो उठे।

आगरा और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में तो हालात ऐसे रहे कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। धूप की तपिश ऐसी रही कि लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन और भी ज्यादा परेशान करने वाले हो सकते हैं।

UP Weather News uttar pradesh

लखनऊ में भी सोमवार का दिन अब तक का सबसे गर्म रहा। तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही रातें भी सामान्य से कहीं ज्यादा गर्म हो गई हैं।

लू का अलर्ट, पारा पहुंचेगा 43 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक किसी भी तरह की राहत की उम्मीद को खारिज किया है। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी के चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और लू चलने की संभावना जताई गई है।

बीते दो हफ्तों में तापमान भले ही कुछ दिन कम रहा हो, लेकिन गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही धूप चमकने लगी और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के जिन शहरों में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, उनमें प्रयागराज सबसे ऊपर रहा। यहां तापमान 44.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद वाराणसी (बीएचयू) और हमीरपुर जैसे शहर भी 43 डिग्री के पार रहे।

लखनऊ में दिन-रात दोनों समय गर्मी ने किया बेहाल

लखनऊ में सोमवार को तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बन गया। दिन की गर्मी के साथ-साथ रात का पारा भी सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

रात का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे गर्मी से राहत मिलने की कोई गुंजाइश नहीं रही। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है।

वैज्ञानिकों की चेतावनी, अभी और चढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि लू का असर और तेज होगा और लोगों को सतर्क रहना होगा।

गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टर और प्रशासन बार-बार लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच, अंडे जैसी गर्म चीजों के सेवन से बचने की सलाह भी दी जा रही है क्योंकि इससे शरीर में गर्मी और बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+