गोरखपुर,वाराणसी और लखनऊ में खिलेगी धूप, अन्य जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का मिज़ाज

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने धीरे धीरे करवट बदलना शुरू कर दिया है। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं के बराबर है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। गर्मी के बाद अब ठंड परेशान करेगी। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के जिलों में आज का मौसम -

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, मथुरा, बागपत, रामपुर, मेरठ, कासगंज, अलीगढ़, प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज सहित अन्य जिलों में सोमवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी।

up weather news

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश की संभावना नहीं है। शुष्क पछुआ व उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में थोड़ा प्रभावित होगा। सुबह और शाम ठंड का एहसास होगा। नेपाल से सटे जिले महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच सहित अन्य जिलों में मैदानी हिस्सों के अपेक्षाकृत अभी से ज्यादा ठंड महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश में अगर जिलों की बात करें तो कानपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके अलावा लखनऊ, शाहजहांपुर, मेरठ, झांसी, बरेली, बहराइच, अयोध्या में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि धीरे-धीरे इसमें थोड़ी और कमी आएगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+