UP Weather Live: उत्तर प्रदेश में कब प्रवेश करेगा मॉनसून
UP Weather Forecast Live Updates: दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक गर्मी का सितम जारी है। यूपी वाले भी भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान हैं। दोपहर में चल रही लू ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में लोग बस एक ही सवाल कर रहे कि आखिर यूपी में मॉनसून कब आएगा।
वैसे तो मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की थी कि 15 जून को यूपी में मॉनसून दस्तक दे जाएगा, लेकिन ये गलत साबित हुई। अभी उसके लिए एक हफ्ते का इंतजार और करना होगा। अगर सब कुछ सही रहा तो 22 जून को प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। तब तक लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

हर राज्य में हो रही देरी
पहले 10 जून तक तटीय राज्य बंगाल में मॉनसून की एंट्री हो जाती थी। इसके बाद वो बिहार और फिर यूपी आता था। इस बार ग्लोबल और रीजनल पैरामीटर की वजह से मॉनसून में देरी हुई। ऐसे में एक हफ्ते का वक्त बढ़ गया।
बिपारजॉय का कितना प्रभाव?
गुजरात के तटीय इलाकों में बिपारजॉय चक्रवात का कहर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये मॉनसून पर ज्यादा असर तो नहीं डालेगा, लेकिन कुछ हद तक तो ये उसे प्रभावित कर रहा। ये साइक्लोनिक सिस्टम सारी नमी खींच रहा, इस वजह से नमी केरल, कर्नाटक आदि हिस्सों में नहीं पहुंच रही। जिससे मॉनसून की बारिश कम हो रही। हालांकि अब इसका असर काफी हद तक खत्म हो गया है।
कुछ जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई थी, जबकि गुरुवार को कई जगहों पर बादल छाए रहे। आने वाले 5 दिनों में कहीं-कहीं पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों (दिल्ली से सटे इलाके) में बारिश की ज्यादा संभावना है।
1992 वाला रिकॉर्ड टूटा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में जून की गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। इससे पहले 1992 में ऐसी गर्मी पड़ी थी, उस वक्त काफी लोगों की जान गई थी।












Click it and Unblock the Notifications