UP Weather: अगले हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम? विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें डिटेल

UP Weather: दो दिनों तक राहत देने के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सोमवार से आगामी 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो पश्चिमी यूपी से सोमवार से बरसात शुरू होगी और पूर्वांचल समेत आसपास के जनपदों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

up-weather-how-will-the-weather-of-up-be-next-week-up-mein-kaisa-rahega-mausam-barsat-samachar

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो सोमवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़, हाथरस, बागपत, बरेली, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, एटा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल, शामली समेत अन्य जनपदों में बरसात होने की संभावना है।

इसके अलावा आने वाले दिनों में बारिश पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी पहुंचेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में पूर्वांचल और आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना है।

आगामी दिनों में होने वाली बरसात को ध्यान में रखते हुए मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जहां अलर्ट किया गया है वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि किसान भाई अपने खेतों में सिंचाई न करें। नहीं तो बरसात होने पर फसलों को नुकसान हो सकता है।

रविवार शाम से ही बढ़ गई ठंड
मौसम विभाग द्वारा सोमवार से बरसात की संभावना जताई गई है लेकिन रविवार शाम से ही वाराणसी समेत यूपी के कई जनपदों में मौसम ठंडा हो चुका है। दिन में धूप खिलने के बाद जहां लोगों को ठंड से राहत मिली थी। वहीं शाम को गलन बढ़ने लगी।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बरसात का अलर्ट जारी किए जाने के बाद ईंट निर्माण का कारोबार करने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। ईंट कारोबारियों का कहना है कि बीते दिनों हुई बरसात से उनका लाखों का माल चौपट हुआ था। अब यदि फिर बरसात हो जाती है तो कई लोगों काे मजदूरों को देने के लिए पैसे भी नहीं बच पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+