UP weather: गोरखपुर, अयोध्या, मैनपुरी और बरेली समेत 36 जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट, देखें लिस्ट

UP weather update, fog Alert: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। खासकर हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    UP weather: गोरखपुर, अयोध्या, मैनपुरी और बरेली समेत 36 जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट

    घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उड़ानें समय पर संचालित नहीं हो पा रही हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो रही है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    up-weather-heavy-fog-alert-in-36-district

    इधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में कमी आने की संभावना है। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 36 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है।

    इन जनपदों में बीते 24 घंटे में पड़ेगा घना कोहरा
    मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नोज, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं समेत आसपास की जनपदों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है।

    मेरठ में सबसे कम रहा तापमान
    उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक 28 नवंबर को लिए गए पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का मौसम सबसे ठंडा रहा। मेरठ जनपद में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    इसी तरह उरई में सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया गया। यहां सर्वाधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा, नोएडा के साथ ही अन्य जनपदों में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। तापमान में कमी के कारण ठंड बढ़ेगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+