UP Weather Forecast: आज 16 जिलों में होगी भारी बारिश, रक्षाबंधन तक उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत नहीं

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगातार बरसात जारी है। सावन महीने में अधिकतर जनपदों में बरसात हुई। कहीं हल्की-फुल्की बूंदाबादी देखने को मिली तो कहीं भारी बरसात से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार आगामी रक्षाबंधन तक लोगों को बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के 16 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

up-weather-forecast-heavy-rain-in-16-districts-today-latest-weather-news-kaisa-rahega-mausam

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शनिवार अर्थात आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

इसी तरह रविवार को भी बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशनागर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गांडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हमीरपुर, महोबा एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।

ऐसे में मौसम विभाग की अपडेट पर यदि नजर डाला जाए तो रक्षाबंधन तक उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बरसात जारी रहेगी। सावन का महीना अब समाप्त होने वाला है ऐसे में यह भी देखना होगा कि सावन के बाद बरसात की क्या स्थिति रहती है।

कई जनपदों में हुई औसत से कम बरसात
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में इस बार आवश्यक से कम बरसात हुई है। कुछ ऐसे जनपद हैं जिनमें 50 फ़ीसदी से कम बरसात हुई है। इसमें अमेठी, देवरिया, जौनपुर, रायबरेली, कुशीनगर, सहारनपुर, अमरोहा सहित कई अन्य जनपदों का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+