UP Weather: बारिश के चलते आज इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, अधिकारियों को सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
UP Weather News: राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को तीन दिनों का अलर्ट जारी करते हुए बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में खराब मौसम की स्थिति और आईएमडी की अलर्ट के मद्देनजर प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज, 12 सितंबर को बंद रहेंगे। स्कूलों की छुट्टी करने की घोषणा बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों के डीएम द्वारा की गई है।

डीएम द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी तथा विगत कुछ घंटों से खराब मौसम के दृष्टिगत समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभा बोर्डों के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायाता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 11 व 12 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
आदेश का पालन न करने पर विद्यालय प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ और उससे सटे बाराबंकी, हरदोई कानपुर, बहराइच और उन्नाव समेत करीब 22 जिलों में जोरदार बारिश हुई है। बाढ़, बारिश और बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में पिछले 24 घंटे में कई लोगों की जान भी चली गई।
सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें।
आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी के प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए।












Click it and Unblock the Notifications