अगले तीन घंटों में यूपी के इन जिलों में आंधी और भारी बारिश के आसार, IMD ने जताई बिजली गिरने की आशंका

लखनऊ। अगले तीन घंटों में प्रदेशवासियों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि गोंडा, बस्ती, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 जून के बाद मौसम के बदलने की आशंका जताई थी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही नजर आ रही है। कहा कि अगले तीन दिनों के बाद फिर से मानसून का दूसरा स्पेल सक्रिय होगा। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में भी थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि, अभी प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही तापमान दर्ज किया जा रहा है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

फेस-टू में हो सकती है पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश

फेस-टू में हो सकती है पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 15 जून से मानसून आने के बाद प्रदेश में अभी तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का ज्यादा जोर पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी यूपी में अभी तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। उम्मीद की जा रही है कि 3 दिनों के बाद जब फिर से बारिश का दौर शुरू होगा तो पश्चिमी यूपी में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जताया 5 जुलाई तक का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने जताया 5 जुलाई तक का पूर्वानुमान

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला 5 जुलाई तक जारी रह सकता है। 3 से लेकर 5 जुलाई तक इसका प्रभाव ओर बढ़ सकता है और ज्यादातर जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा जाहिर किया था। हालांकि विभाग ने इसके लिए अभी तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी खासकर बुंदेलखंड के इलाके में अगले दो तीन दिनों तक हल्की बारिश का ही अनुमान जताया था। 2 जुलाई तक इन इलाकों में हल्के गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

बलिया और वाराणसी को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं

बलिया और वाराणसी को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं

मानसून के आगमन के बाद से ऐसा बहुत कम ही हुआ है कि पूरे दिन प्रदेश के एक दो जिलों के अलावा बाकी जिलों में बारिश न दर्ज की गई हो। मंगलवार 30 जून का दिन ऐसा ही रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बलिया और वाराणसी को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बलिया में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि वाराणसी में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह का ड्राई मौसम अगले 2 से 3 दिनों तक बने रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+