मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 5 अगस्त तक UP के कई जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 5 अगस्त तक UP के कई जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश
लखनऊ, 03 अगस्त: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है तो वहीं, बारिश की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। लेकिन प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामने करना पड़ रहा है। बता दें, झांसी जिले में बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण लोगों को सड़कों पर नाव का इस्तेमाल करना पड़ा। तो वहीं, भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
Recommended Video

मौसम विभाग ने सोमवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, सहारनपुर और आसपास के इलाकों में पांच अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों को यलो अलर्ट पर रखा है। वहीं झांसी व ललितपुर और आसपास के इलाके ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
मौसम विभाग की मानें तो इन दोनों जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, सोमवार को प्रदेश के जिलों में बारिश की स्थिति की बात है तो झांसी में अत्यधिक भारी बरसात हुई, यहां पर 98.2 मिमी बरसात सोमवार शाम 5.30 बजे तक रिकॉर्ड की गई है। वहीं गाजीपुर में 66 मिमी बरसात हुई। बहराइच, मुजफ्फरनगर और आगरा में बरसात 2 से 8.4 मिमी तक रिकॉर्ड की गई। वहीं प्रयागराज में एक मिमी से भी कम पानी बरसा।
लखनऊ में फुहारें तो पड़ीं, लेकिन बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 26.2 डिग्री पारा रहा, जो सामान्य से .3 फीसदी रहा। आद्रता का प्रतिशत 90 रहा, लेकिन हवा के कारण उमस ज्यादा परेशान नहीं कर सकी। मंगलवार को भी राजधानी में बादल रहेंगे, तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं।
झांसी में लोगों को नाव का करना पड़ रहा है इस्तेमाल
भारी बारिश के कारण झांसी की सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को सड़कों पर नाव का इस्तेमाल करना पड़ा। एक व्यक्ति ने बताया, "लोगों के घर में पानी भर गया। सफाई व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों को कई बार सफाई के बारे में लिखित में दिया गया लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया।" इतना ही नहीं, झांसी में लगातार बारिश के बाद पानी में डूबी सड़कों के बीच लोग टायरों के सहारे तैर कर सड़क पार कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications