UP Waqf Amendment Bill: UP में सभी पुलिसवालों की छुट्टियां कैंसिल, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा, DGP ने दिया ये आदेश
UP Waqf Amendment Bill: लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पास होने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक दिन होगा। इसको लेकर यूपी के कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। वक्फ संशोधन बिल के विरोध को देखते हुए और कोई अप्रिय घटना न हो इसके मद्देनजर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने को कहा है। डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

अफसरों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस लौटने का आदेश
आईजी लॉ एंड ऑर्डर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इसमे कहा गया है कि वर्तमान परिदृश्य में प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के अवकाश निरस्त किए गए हैं। स्वीकृत छुट्टी पर रवाना हो चुके अफसरों और कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस लौटने का आदेश जारी किया गया है। विशेष हालातों में ही सक्षम स्तर से स्वीकृत होने पर छुट्टी मिलेगी।
Waqf Amendment Bill का क्यों विरोध हो रहा है?
विधेयक में वक़्फ़ बोर्डों में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव है। आलोचकों का मानना है कि यह मुस्लिम समुदाय के धार्मिक संस्थानों के स्वतंत्र प्रबंधन के अधिकार का उल्लंघन करता है और संविधान के अनुच्छेद 26 के तहत प्रदत्त अधिकारों के खिलाफ है। विधेयक में वक़्फ़ संपत्तियों के सर्वेक्षण की जिम्मेदारी सर्वेक्षण आयुक्त के स्थान पर जिला कलेक्टर या मजिस्ट्रेट को देने का प्रस्ताव है। इसपर विरोधियों का तर्क है कि इससे सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। जबकि सरकार का पक्ष है कि वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य वक़्फ़ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार को सुनिश्चित करना है।












Click it and Unblock the Notifications