Akhilesh Yadav in Vidhansabha: जानिए अखिलेश के वो 5 बड़े आरोप जिनपर केवल मुस्कुराते रहे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने के बाद आज बहस शुरू हुई। बहस की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव ने नेता सदन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई बार चुटकी ली और तंज भी कसे।

Uttar Pradesh Vidhansabha Satra: उत्तर प्रदेश विधाानसभा में बुधवार को पेश हुए बजट पर आज बहस शुरू हुई। बहस की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव ने नेता सदन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई बार चुटकी ली और तंज भी कसे। मुख्यमंत्री हालांकि अखिलेश यादव के डेढ़ घंटे चले भाषण को गौर से सुना और हर तंज का मुस्कुराकर ही जवाब दिया। अखिलेश ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस दौरन अखिलेश ने फुटबाल विश्वकप फाइनल मैच का जिक्र करते हुए योगी पर तंज कसा। अखिलेश के इन आरोपों का जवाब योगी आदित्यनाथ शनिवार को सदन में देंगे।

विदेश दौरे में कहीं सांड़ दिखा हो तो मंत्री बताएं
अखिलेश ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है इसलिए यहां पर सबकी नजर रहती है। सदन में राज्यपाल की तरफ से जो अभिभाषण दिया गया था उसको लेकर सरकार को कुछ याद दिलाना चाहता हूं। संसदीय कार्यमंत्री से आग्रह है कि वो शायरी किसी और से लिखवाया करें क्योंकि उनकी तुकबंदी सही नहीं थी। हमने अख़बार में पढ़ा नेता सदन किसी ठंडी जगह जाता चाहते हैं। कोई कहीं जाए फ़र्क़ नहीं पड़ता। कितने देशों में आप गए लेकिन किसी देश में सड़क पर सांड़ दिखा हो तो यहां मौजूद वित्त मंत्री बताएं। इसके बाद सदन में ठहाके लगे। साड़ों की वजह से कितनो की जान गई, कई महत्वपूर्ण लोगों का एक्सीडेंट हो गया। पीएम की बात पर जनता ने भरोसा किया लेकिन सांड़ की संख्या बढ़ गई।

फुटबाल विश्वकप के फाइनल मैच के बहाने योगी पर तंज
फुटबाल विश्वकप फाइनल का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि, ''नेता सदन बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। वो अकेले बैठकर मैच देख रहे थे। मैं इनको बताना चाहता हूं की उनको सबके साथ मिलकर मैच देखना चाहिए था। फुटबाल का मैच अकेले नहीं देखा जाता है। मैच के दौरान उन्होंने कोई ड्रेस भी नहीं पहनी थी। मुझे पूरा विश्वास है कि वो मैच देखने से पहले ही सो गए होंगे। दूसरे मैच में वो तीन टप्पे के बाद भी गेंद नहीं मार पाए। ये खिलाड़ी तो नहीं लगते हैं। नेता सदन आप एक क्रिकेट मैच रख लीजीए। आप जितनी भी टेढ़ी गेंद फेकेंगे उसपर छक्का जरूर मारूंगा।"
Recommended Video


गोरखपुर में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ही बनवा देते नेता सदन
अखिलेश यहीं नहीं रूके। कहा कि नेता सदन गोरखपुर में एक नाला नहीं बना पाए। गोरखपुर में एक अंतर्राष्ट्रीय ही बना लेते तो मान जाता। यहां नहीं बना तो क्योटो में ही बना लेते। अखिलेश ने कहा कि, अभी भी गोरखपुर और देवरिया के बच्चे स्विमिंग पुल का इंतजार कर रहे हैं। चित्रकूट में खेल मंत्री भाग खड़े हुए थे। मंत्री जी ही बताएं क्यों भागे थे। जो बच्चे स्विमिंग करना चाहते हैं उनको 5 साल से पूरा नहीं कर पाए। 2017 में संकल्प पत्र में वादा किया था 1 साल में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसी तरह के कई वादे हैं जो अब तक पूरी नहीं हुए हैं। सरकार को उसकी भी लिस्ट जारी करनी चाहिए। किसानों को भुगतान को लेकर अधिकारी सरकार को गोल गोल घुमा रहे हैं।

एक यूनिट बनाया नहीं फ्री बिजली का वादा कर रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, 2022 में किसानों की आय दोगुनी होनी थी, इसका क्या हुआ। किसानों का संकट कब दूर होगा। दिल्ली और लखनऊ में तालमेल सही नहीं है मुझे ऐसा लग रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के लिए केंद्र ने कितना पैसा दिया लेकिन आप तो वहां से पैसा भी नहीं ला पा रहे हो। योगी सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, एक यूनिट बिजली बनाया नहीं फ्री बिजली देने का वादा कर रही है सरकार। सरकार क्या कर रही है। नेता सदन से निवेदन है कि गोरखपुर में तो मेट्रो चलवा दीजिए। समाजवादी आपका पूरा सहयोग करेंगे।

दिल्ली की डबल इंजन सरकार आपका सहयोग नहीं कर रही
अखिलेश यादव ने कहा कि ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी की बात होती है। कई देश होकर कई घंटों की यात्रा कर के आये हैं। दिल्ली की सरकार आप को सहयोग नहीं कर रही है। आपने ट्रिलियन इकॉनामी के लिए क्या क़दम उठाया है। Gis को लेकर अखिलेश ने कहा कि एक डेलिगेशन यूनाइटेड स्टेट गया था। कहा गया था कि यूनिवर्सिटी से एमओयू किया गया है। लेकिन पता चला यूनिवर्सिटी ही नहीं है। नेता सदन को चाहिए की वह दुबारा प्रयास करें। यूएस जो टीम गई थी उसको दोबारा भेजिए और जब तक एमओयू साइन न हो जाये वापस मत आने दीजीए।












Click it and Unblock the Notifications