UP Vidhansabha: कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने सदन में उठाया बाढ़ का मुद्दा, बोलीं- दोहरी मार झेल रहा किसान
यूपी में चल रहे विधानसभा के सत्र के दौरान कांग्रेस ने बाढ़ और सूखे का मुद्दा उठाते हुए सरकार से तत्कानल कार्रवाई करने की मांग की।
Uttar Pradesh Assembly: उत्तर प्रदेश में सोमवार को शुरू हुए विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस की नेता अराधना मिश्रा ने सदन में सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार किसानों की मदद का सिर्फ दिखावा कर रही है जबकि सच्चाई है कि यूपी का किसान सूखे और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है।

विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग 16 जिले बाढ़ से प्रभावित, बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं ,उनके मवेशी को भी नुकसान पहुंचा है जिसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए।
मिश्रा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है और वो अपने परिश्रम से देश के लोगों का पेट भरता है। यूपी में अनियमित बारिश की वजह से कहीं सूखे की स्थिति है और खेतों में रोपाई नहीं हो पा रही है। किसान बिलख रहे हैं। 41 जनपद ऐसे हैं जहां जून से लेकर अब तक बारिश बहुत कम हुई है।
उन्होंने कहा कि कहीं बारिश से हाहाकार तो कहीं पानी का संकट। किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार को चाहिए कि जहां कम बारिश हुई है उन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करे और जहां बाढ़ से क्षति हुई है वहां किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications