UP Vacancy: इस विभाग में महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन और चाहिए सिर्फ ये दस्तावेज
UP Vacancy: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए संविदा कंडक्टर के पद पर भर्ती होने का शानदार अवसर प्रदान किया है। विभागीय मंत्री ने 5 हजार पदों पर महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
यह भर्ती प्रक्रिया खास तौर पर महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अनिवार्य होगा।

इंटरमीडिएट और सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य
बताया गया कि एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र, एनएसएस, स्काउट गाइड राज्य पुरस्कार या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य कर दिया गया है।परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट योग्यता के साथ सीसीसी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
इसके अलावा इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड प्रमाण पत्र धारकों को भी इंटरमीडिएट के अंकों पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जिलों के डिपो में नियुक्त किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक के समान दर से भुगतान किया जाएगा।
नोट कर लिजिए यह तिथियां
परिचालक पद के लिए 06 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी और 04 मार्च 2025 को रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
- 06 फरवरी: नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर।
- 17 फरवरी: गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी।
- 20 फरवरी: मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़।
- 04 मार्च: सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज।
ऑनलाइन आवेदन का विकल्प भी मिलेगा
महिला अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.upsrtc.com पर क्षेत्रवार अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
जो अभ्यर्थी सभी मापदंड पूरे करेंगे, उन्हें संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा। नियुक्ति के बाद महिला परिचालकों को संविदा चालकों और परिचालकों के समान लाभ दिए जाएंगे। परिवहन निगम की इस पहल से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications