UP Top News Today: कहीं स्कूलों की छुट्टी तो कहीं हाई-टेक फोर्स की तैयारी, आज 4 फरवरी को क्या-क्या खास?
Uttar Pradesh Top News Today 4 February 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर मौसम के मिजाज तक और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर शिक्षा विभाग के बड़े फैसलों तक-अगर आप यूपी की धड़कन महसूस करना चाहते हैं, तो यह बुलेटिन सिर्फ आपके लिए है।
आज 4 फरवरी को अलीगढ़ में स्कूलों की तालाबंदी है, तो वहीं वाराणसी में एसटीएफ की गोलियों की गूंज सुनाई दी है। बजट की हलचल और कांवड़ यात्रा के डायवर्जन समेत प्रदेश की सबसे बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया के काले सच को बेनकाब कर दिया है। लोनी के भारत सिटी (Bharat City) इलाके में तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह 'ऑनलाइन गेम की लत' बताई जा रही है।
UP News: अलीगढ़ में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल
कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए अलीगढ़ प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने 4 फरवरी को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं।
UP News Today: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को मिली धमकी
सियासी गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दी गई। आरोप एक भाजपा विधायक के करीबी पर लगा है। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से जांच में जुट गई है।
UP Latest News: वीआईपी सुरक्षा के लिए बनेगी 'स्पेशल फोर्स'
मुख्यमंत्री और अन्य अति-महत्वपूर्ण व्यक्तियों (VIPs) की सुरक्षा में किसी भी चूक को रोकने के लिए यूपी सरकार अब एक स्पेशल टास्क फोर्स तैयार कर रही है। इस फोर्स के जवानों को मेघालय के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में हाई-टेक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मकसद सुरक्षा घेरे को इतना अभेद्य बनाना है कि परिंदा भी पर न मार सके।
UP Breaking News: कांवड़ यात्रा अलर्ट: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रूट डायवर्ट
मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। 9 फरवरी से यह व्यवस्था और सख्त हो जाएगी। यदि आप भी इस रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे के डायवर्जन प्लान को देखकर ही घर से निकलें।
UP Hindi News: वाराणसी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
वाराणसी के चौबेपुर इलाके में आधी रात को एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मारा गया। कुख्यात बनारसी यादव कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में मुख्य आरोपी था। वह इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए कभी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था और वेश बदलने में माहिर था।
UP News Update: 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
UP Budget 2026: 11 फरवरी को खुलेगा खजाना
योगी सरकार अपने इस कार्यकाल का सबसे अहम बजट 11 फरवरी 2026 को पेश करेगी। कैबिनेट की मुहर के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 9 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र का आगाज होगा। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव को देखते हुए इस बजट में मुफ्त बिजली, नई पेंशन योजनाओं और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े पिटारे खुल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications