Job In UP: इस विभाग में जल्द होगी 75 हजार पदों पर भर्ती, ये है पात्रता की शर्तें
Gov Job and Teacher Vacancy News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। योगी सरकार नए साल पर शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से टीजीटी और पीजीटी शिक्षक के लगभग 75000 पदों पर जल्द भर्ती हो सकती है।। आइए जानते है क्या है पूरी खबर और पात्रता की शर्तें क्या हैं?
इस लिंक पर करें आवेदन
टीजीटी पीजीटी के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर करेंगे।

यह है आयु सीमा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से निकलने वाले टीजीटी पीजीटी शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थीयों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में टीजीटी और पीजीटी शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाले सभी इच्छुक अभ्यर्थीयों के पास प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य हैं। टीजीटी के लिए संबंधित विषय में स्नातक के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए जबकि पीजीटी के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications