जन्मदिन से एक दिन पहले युवक की एक्सीडेंट में मौत, घूमने जा रहे थे मनाली
उत्तर प्रदेश के शाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने घार में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 1 एक युवकी मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के शाहाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य दोस्त घायल हो गए। बताया जाता है कि ये सभी एक दोस्त का जन्मदिन मनाने हिमाचल प्रदेश कुल्लू कार से जा रहे थे।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जिस युवक की एक्सीडेंट में मौत हुई है, उसी का जन्मदिन था। मृतक सहित सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। फिलहाल तीनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
Recommended Video

पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधिकारी जियालाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाहाबाद में एक ट्रक और एक फॉर्च्यूनर कार की टक्कर हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हालांकि, स्थानीय लोगों की जैसे ही नजर पड़ी उन्होंने कार में सवार युवकों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मामले में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में फिर दोहराया 'कंझावला' कांड, कार सवार ने शख्स को आधा KM तक बोनट पर घसीटा, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications