UP School Holiday Update: यूपी के इन जिलों में 20 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी, चेक करें अपने शहर का हाल
UP School Holidays: उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है।
यह फैसला मुख्य रूप से प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर शहर में लाखों भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। इस वजह से ट्रैफिक जाम और आवाजाही में होने वाली असुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
ऑनलाइन क्लासेस पर बड़ा अपडेट
भले ही फिजिकली क्लासेस बंद रहेंगे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं जारी रखें ताकि सिलेबस समय पर पूरा हो सके। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए अलग-अलग जिलों में स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किए जा रहे हैं।
- प्रयागराज: माघ मेले के मद्देनजर प्रयागराज में स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे।
- नोएडा: नोएडा में सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 16 जनवरी और 17 जनवरी को बंद रहेंगे। 18 जनवरी को संडे आ रहा है, ऐसे में अब स्कूल 19 जनवरी को ही खुलेंगे
- सहारनपुर: भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों में 17 जनवरी तक छुट्टी घोषित की है।
- बरेली: ठंड और कोहरे के प्रकोप के कारण यहां भी 8वीं कक्षा तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।
- बिजनौर: अत्यधिक ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
- मुजफ्फरनगर: शीत लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूल 17 जनवरी तक बंद किए गए हैं।
- बदायूं: यहां भी मौसम की गंभीरता को देखते हुए छुट्टियां 17 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई हैं।
- बड़ी कक्षाओं के लिए नियम: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए फिलहाल राहत नहीं है। प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के चलते इन कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है।
अन्य जिलों का क्या है हाल
हालांकि अभी कुछ ही जिलों से आधिकारिक आदेश आए हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि ठंड की स्थिति को देखते हुए इस हफ्ते के अंत तक कई अन्य जिलों में भी छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications