Sambhal News: क्या है सपा के प्रतिनिधि मंडल का आज संभल जाने का मकसद? सामने आई यह वजह
Sambhal News In Hindi Uttar Pradesh: संभल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल का शनिवार को सम्भल दौरा होगा। इससे सियासी पारा और बढ़ने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आज संभल पहुंचेगा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह मंडल यहां के लोगों से मिलेगा और हिंसा की सच्चाई जानेगा। इसके बाद पूरी रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जाएगी।

पहले डीजीपी के कार्रवाई के आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने संभल जाना रद्द कर किया था। कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल हिंसा को लेकर सरकार को घेरा था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि संभल हिंसा पर डीजीपी ने निष्पक्ष जांच होने का भरोसा दिया है। हम लोग आज मौके पर जाने वाले थे। लेकिन, हमें तीन दिन बाद जाने के लिए बोला गया है।
उत्तर प्रदेश के संभल में 16वीं सदी के एक ध्वस्त मंदिर में मस्जिद बनाए जाने के दावे से जुड़ा मामला वहाँ के सिविल कोर्ट में आया था. इसके बाद सिविल कोर्ट ने वहाँ सर्वे का आदेश दिया था. इसी सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसमें पाँच लोग मारे गए थे. हालांकि पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि की थी।












Click it and Unblock the Notifications