Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi Special Bus:यात्रियों की मौज! UPSRTC ने होली पर चलाईं 921 बसें, देखें किस रूट पर मिलेगी सुविधा

UP Roadways Holi Special Buses: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार 14 मार्च को होली को ध्यान में रखते हुए 8 प्रमुख बस अड्डों से 921 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

यह सुविधा 8 मार्च से लागू कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर में लोगों को होली पर यात्रा में किसी तरह की दिक्कत न हो। अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ परिक्षेत्र में चारबाग डिपो से 137, अवध बस डिपो से 100, कैसरबाग से 251, रायबरेली से 146, हैदरगढ़ से 217, बाराबंकी से 87, उपनगरीय डिपो से 5 और आलमबाग बस अड्डे से 78 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

up-roadways-holi-special-buses-upsrtc

कई बड़े रूटों पर होगा संचालन

इन 921 अतिरिक्त बसों के अलावा 50 बसों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें भी तुरंत सेवा में लगाया जा सके। होली के दौरान ये बसें मुख्य रूप से लखनऊ से कौशांबी, आनंद विहार, वाराणसी, गोरखपुर, देहरादून, हरिद्वार और आजमगढ़ जैसे प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएंगी।

परिवहन विभाग ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति में बस सेवा बाधित न हो।

18 मार्च तक जारी रहेगा संचालन

होली को ध्यान में रखते हुए यह विशेष बस सेवा 18 मार्च तक जारी रहेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बसें निर्धारित स्टॉप पर रुकेंगी और किसी भी बस में ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भी प्राथमिकता में रखी जाए और बसों का संचालन पूरी सावधानी के साथ किया जाए। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेड़े में 12,400 से ज्यादा बसें

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पास कुल 12,400 से अधिक बसें हैं, जो प्रतिदिन 40 हजार से अधिक फेरे लगाती हैं। इन बसों से प्रतिदिन करीब 16 लाख यात्री सफर करते हैं। निगम की बसें रोजाना 40 लाख किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करती हैं।

यात्री यदि ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो वे यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.onlineupsrtc.co.in पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। यहां से वे साधारण और एसी बसों में अपनी सीट पहले से रिजर्व कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+