UP Rain: आज 16 और कल 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावन के आखिरी दो दिन होगी झमाझम बरसात
UP Rain: मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है। खास तौर पर रक्षाबंधन के दिन उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट है।
भारी बारिश के साथ ही कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सावन का महीना भी अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। अब उसके बाद लोगों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कैसा रहा मौसम?
फिलहाल हम आगे बढ़ने से पहले लिए देख लेते हैं कि बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों का मौसम कैसा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा शनिवार को बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया गया। जारी अपडेट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में भारी बारिश हुई।
जालौन जनपद के उरई में स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को बीते 24 घंटे में उरई में 13.0 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा शनिवार को बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में भी अच्छी बरसात हुई।
इसी तरह शनिवार को बीते 24 घंटे में वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र का तापमान सबसे गर्म रहा। वाराणसी एयरपोर्ट पर स्थित मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह प्रयागराज में भी 37.2 बांदा में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बात करें सबसे कम तापमान की तो शनिवार को जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद का तापमान सबसे नरम रहा। सोनभद्र के चरण में स्थित मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार को इन जनपदों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच, लखीमपुर खीरी एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।
सोमवार को इन जनपदों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीननगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications