Mahakumbh 2025: भटनी की जगह देवरिया सदर से चलाई जाएगी यह महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल

Mahakumbh Special Train News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई जा रही 05159/05160 भटनी-झूसी-भटनी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी भटनी के स्थान पर देवरिया सदर से चलाई जायेगी। इस गाड़ी का समय देवरिया से भटनी तक निम्नवत रहेगा।

05159 देवरिया सदर-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी देवरिया सदर से 20.20 बजे प्रस्थान कर, नूनखार से 20.37 बजे तथा भटनी से 21.00 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में 05160 झूसी-देवरिया सदर कुम्भ मेला विशेष गाड़ी भटनी से 08.00 बजे तथा नूनखार से 08.12 बजे छूटकर देवरिया सदर स्टेशन पर 08.30 बजे पहुंचेगी । शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी के आगमन/प्रस्थान का समय पूर्ववत रहेगा।

train

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ तथा आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में, 26 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस बरेली सिटी द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या-05 से एक शातिर अपराधी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। 25 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा तथा राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर द्वारा निगरानी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए 03 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+