Mahakumbh 2025: पिता- पुत्री साइकिल से निकले 7 सौ किमी दूर कुंभ यात्रा पर, दे रहे यह बड़ा संदेश
Mahakumbh 2025 Latest News Hindi Uttar Pradesh: महाकुंभ देश - विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन यहां लाखों करोड़ों की संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद के वसुंधरा के रहने वाले डॉक्टर उमेश चंद्र पंत अपनी पुत्री के साथ साइकिल से ही महाकुंभ की यात्रा पर निकल गए है। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से वह लोगों को बड़ा संदेश दे रहे हैं।
साइकिल से निकलने का यह है मकसद
एक तरफ लोग जहां बस, टैक्सी, प्लेन सहित अन्य निजी साधनों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे है ऐसे में साइकिल से यात्रा का खास मकसद है। डॉक्टर पंत का कहना है कि साइकिल यात्रा के दो बड़े मकसद हैं एक तो पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखना और दूसरा शरीर को स्वस्थ रखना।

साइकिल चलाएं स्वस्थ रहें
डॉक्टर पंत अपनी इस साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहते है। वह कहते हैं कि इस दौर में जहां हर घर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक होने की आवश्यकता है। शरीर को साइकिल चलाकर स्वास्थ्य रखा जा सकता है। इसलिए हम सभी को प्रतिदिन 10 किलोमीटर साइकिल जरूर चलानी चाहिए।
लोगों से की अपील
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके भी ऑफिस नजदीक हैं वे साइकिल से जाए। रोजाना के सामान भी बाइक की जगह साइकिल से खरीदने जाए। कुल कहने का मतलब यह है कि कम से कम 10 किमी की यात्रा साइकिल से ही करें।
प्रदूषण मुक्त हो पर्यावरण
इसके साथ ही डॉक्टर ने लोगो से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए भी साइकिल चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली, एनसीआर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दम घोंटू जहरीला प्रदूषण रूपी दानव इस बार जल्दी ही दस्तक दे चुका है। पिछले सात दिनों में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोग इससे प्रभावित होकर इलाज़ के लिए आ चुके हैं। इस विषैले धुएं की वजह से बढ़ती साँस की समस्याओं, ब्रोंकाइटिस , अस्थमा, उल्टी आदि से सभी जूझ रहे हैं। यह समस्या हर साल भयानक रूप से बढ़ती ही जा रही है। इससे बचाव करने और खुद को इन बीमारियों से बचने के लिए साइकिल चलाना जरूरी है। डॉक्टर पंत प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे हैं । वहां पहुंचने के बाद की खबरें जल्द अपडेट होंगी।












Click it and Unblock the Notifications