UP Politics: अस्पताल में घायल से मिले अजय राय, पूछा- भाजपा नेता पर कार्रवाई नहीं, क्या कानून सिर्फ दिखावा है?

UP Politics: प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में गोलीबारी के शिकार हुए दो भाइयों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को भाजपा नेता ने दिनदहाड़े दौड़ा कर गोली मारी और पुलिस अब तक खामोश बैठी है।

अजय राय गुरुवार को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायल आदित्य मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता खुलेआम गोली चला रहे हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।

up politics ajay rai meets

मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने मोबाइल फोन पर एक तस्वीर दिखाकर कहा कि यही वो भाजपा नेता है जिसने सड़क पर भाइयों को दौड़ा कर गोली मारी। सवाल उठाया कि अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और बुलडोजर कब चलेगा?

कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यूपी में अब माफियाराज और जंगलराज हावी है। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ में सत्ता है वही कानून को कुचल रहे हैं।

अजय राय ने कहा कि अगर यही घटना विपक्षी नेता से जुड़ी होती तो 24 घंटे में उसके घर पर बुलडोजर चल जाता। लेकिन यहां आरोपी खुले में घूम रहा है और सरकार चुप है।

अजय राय ने कहा कि उनके आने की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने घायलों में से एक को ऑपरेशन के तुरंत बाद डिस्चार्ज कर दिया। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव बताया।

उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि सरकारी संस्थानों पर किस तरह का राजनीतिक दबाव है। घायल का सही इलाज होना चाहिए था लेकिन दिखावे के लिए जल्दीबाजी में छुट्टी दी गई।

योगी सरकार पर जमकर बरसे अजय राय

उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और कहा कि जीरो टॉलरेंस सिर्फ पोस्टर और भाषणों तक सीमित है। जबकी जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

अजय राय ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि अपराधियों पर बुलडोजर कब चलेगा और क्या भाजपा नेता कानून से ऊपर हैं?

उन्होंने यह भी पूछा कि जब भाजपा नेता दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे हैं, तो क्या उनके खिलाफ "हाफ एनकाउंटर" या "फुल एनकाउंटर" होगा? या फिर बुलडोजर सिर्फ विपक्ष के लिए ही तय है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+