यूपी में माफिया टू माननीय के सफर में करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई, मुख्तार और अफजाल अंसारी के बारे में जानिए

उत्तर प्रदेश की सियासत में आपराधिक इतिहास वाले माफिया का माननीय बनना नई बात नहीं। गाजीपुर और मऊ लोक सभा सीट के सांसद बन चुके मुख्तार और अफजाल अंसारी की प्रॉपर्टी के बारे में जानिए।

Mukhtar Ansari

UP Politicians Mukhtar Ansari Afzal Ansari कोर्ट से सजा मिलने के बाद सुर्खियों में हैं। गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिए गए सांसद मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जमा की है।

अपराध की दुनिया में कितनी प्रॉपर्टी जमा की इसका अंदाजा चुनाव लड़ते समय दाखिल इनके हलफनामों से होता है। यूपी की सियासत में माफिया से माननीय बने दोनों की कुल संपत्ति पर एक नजर

Mukhtar Ansari का मामला यूपी की अदालत से सजा पाने वाले माफिया का बहुचर्चित केस है। पांच साल पहले हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2017 से पहले दाखिल एफिडेविट के अनुसार मुख्तार बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता हैं।

2019 के आम चुनाव में 63 साल के मुख्तार को यूपी की मऊ लोक सभा सीट से जीत मिली थी। इनके बारे में माइनेता इंफो पर मिली जानकारी के अनुसार इन्होंने अपना पेशा खेती बताया है। पत्नी का पेशा एग्रीकल्चर / बिजनेस लिखा गया है। 16 क्रिमिनल केस दर्ज किए गए हैं।

संपत्ति के ब्यौरे में मुख्तार के पास 21 करोड़ से अधिक की पूंजी है। पांच साल पहले मुख्तार अंसारी 21,88,57,273/- रुपये के मालिक थे। 6.91 करोड़ रुपये की देनदारी वाले मुख्तार अंसारी के पास ग्रैजुएट डिग्री है।

1984 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बीए पास करने वाले मुख्तार अंसारी ने साल 2015-16 में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया। इसके अनुसार इनकी टोटल इनकम 17.75 लाख से अधिक रही, जबकि पत्नी की आय 10.43 लाख से अधिक रही।

आपराधिक मामलों में मुख्तार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं। हलफनामे के अनुसार आपराधिक धमकी के लिए सजा से संबंधित 7 आरोप लगे हैं। इसके अलावा;

  • हत्या के प्रयास से जुड़े 5 आरोप
  • हत्या के आरोप में सजा से जुड़े 5 आरोप
  • दंगा करने पर सजा से जुड़े 6 आरोप
  • आपराधिक साजिश की सजा से जुड़े 6 आरोप
  • मृत व्यक्ति की मृत्यु के समय उसके पास मौजूद संपत्ति का बेईमानी से गबन संबंधी 2 आरोप
  • धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की सुपुर्दगी से संबंधित 2 आरोप

मुख्तार अंसारी के फोर व्हीलर वाहन के शौक का पता इससे लगता है कि इनके पास 20 लाख रुपये की पजेरो स्पोर्ट्स एसयूवी है। इसके अलावा मुख्तार अंसारी के असेट्स में 72 लाख रुपये की ज्वैलरी और 27 लाख 50 हजार के हथियारों में रिवॉल्वर, शॉटगन और पिस्टल का भी जिक्र मिलता है।

ओवरऑल मुख्तार अंसारी की चल संपत्ति 1.33 करोड़ से अधिक की है, जबकि अचल संपत्ति के मामले में मुख्तार की तिजोरी और भरी है। 20.55 करोड़ की संपत्ति में आवासीय, कमर्शियल बिल्डिंग के साथ-साथ खेती की जमीन शामिल है।

इसके अलावा एफिडेविट में 6.91 करोड़ से अधिक की देनदारी है। मुख्तार के अलावा अफजाल अंसारी भी आपराधिक इतिहास के साथ माननीय बनने वाले नेताओं में शुमार हैं।

गाजीपुर सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में 2019 का लोक सभा चुनाव जीतने वाले अफजाल 73 साल के हो चुके हैं। पेशा खेती-पेंशन और पत्नी के कॉलम में खेती के साथ किराये से कमाई का जिक्र है।

अफजाल की कुल संपत्ति 13.79 करोड़ से अधिक है, जबकि हलफनामे में देनदारियों का जिक्र नहीं है। क्रिमिनल केस के पैमाने पर अफजाल मुख्तार से कम मुकदमों में आरोपी हैं। पांच आपराधिक मामलों का सामना कर रहे अफजाल अंसारी पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री रखते हैं।

गोरखपुर यूनिवर्सिटी से 1976 में PG की डिग्री लेने वाले अफजाल के खिलाफ भी कई आपराधिक केस हैं। इनमें हत्या की कोशिश और हत्या की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

अफजाल के नाम पर 1.08 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के नाम पर अफजाल के नाम पर 12.70 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी है। इनमें आवासीय भवन, खेती की जमीन, कॉमर्शियल बिल्डिंग जैसी संपत्ति शामिल है।

Recommended Video

    Mukhtar Ansari सांसद भाई समेत अंदर, गैंगस्टर एक्ट में जेल में कटेगा जीवन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+