डायल 100 में चादर ओढ़कर सोते मिले यूपी पुलिस के सिपाही, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर। चौबीसों घंटे जनता की हिफाजत करने वाली यूपी पुलिस को सर्वश्रेष्ठ पुलिस के तौर पर माना जाता है। योगी सरकार के राज में पुलिस और भी सक्रिय है जिनकी आए दिन खबरें सुर्खियां बटोर रही है। वहीं यूपी के शाहजहांपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी सोते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

दरअसल वायरल वीडियो थाना रोजा क्षेत्र के है। यहां हाईवे पर दिन दहाड़े डायल 100 पीआरवी नंबर गाड़ी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर गए थे। बता दें कि ये इलाका ऐसा है जो लूट और क्राइम के मामले में सबसे आगे है।इसी इलाके में प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी रोजा है। डायल 100 गाड़ी पर तैनात ड्राइवर और पुलिसकर्मी बड़े आराम से खर्राटे ले रहे हैं।

जब वीडियो बनाने वाले शख्स ने गाड़ी के पीछे की सीट पर कैमरा लगया तो उस पर भी तीसरा सिपाही सोता हुआ मिला। काफी देर शख्स वीडियो बनाता रहा लेकिन इन पुलिसकर्मियों को होश नहीं आया। फिलहाल अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को राजी नहीं है।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को कमरे में किया बंद, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications