चौकी में सिपाहियों ने महिलाओं को दी अश्लील गालियां, मारपीट का वीडियो वायरल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है जिससे पता चलता है कि वह महिलाओं के प्रति कितनी संवेदनहीन है। संवेदनहीनता का यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र की यशोदा नगर चौकी का है जहां यूपी पुलिस के सिपाही महिलाओं की पिटाई कर रहे हैं और उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं।

UP policemen beat accused women in police chowki in Kanpur

नौबस्ता क्षेत्र की यह घटना यूपी पुलिस के दामन पर एक और दाग लगाती है। पुलिस के सिपाही टप्पेबाजी के आरोप में महिलाओं को पकड़कर यशोदा नगर चौकी ले आए और इसके बाद जो हुआ वह शर्मसान करने वाला है। चौकी में कोई महिला दरोगा या महिला सिपाही मौजूद नहीं थीं। पुरुष सिपाहियों ने महिला से पूछताछ के दौरान मारपीट और गाली गलौज की। इसका वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

UP policemen beat accused women in police chowki in Kanpur

इस वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही महिलाओं पर गालियों की बौछार कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। अब देखना है कि नियमों को ताक पर रखकर महिलाओं से पूछताछ के दौरान सिपाहियों की करतूत के इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+