'हैंडपंप उखड़ने का इंतजार ना करिए', गदर-2 की रिलीज के बीच यूपी पुलिस ने क्यों किया ये ट्वीट
Gadar 2: सनी देओल और अमीष पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज बना हुआ है। तो वहीं, इस फिल्म की रिलीज के बीच यूपी पुलिस ने साल 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा का एक सीन अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।
इस सीन के जरिए यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को एक खास संदेश देने की कोशिश की है। पुलिस ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि कभी भी कैसी भी मुसीबत आने पर तुरंत 112 पर कॉल करे। पुलिस आपकी सेवा में मौजूद रहेंगी।

यूपी पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ क्रिएटिव तरीका खोज निकाला है। यूपी पुलिस के कॉल 112 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गुरुवार 10 अगस्त को एक ट्वीट हुआ। ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'हैंड पंप उखड़ने का इंतजार ना करिए! मुसीबत आने पर तुरंत फोन उठायें 112 मिलायें।'
दरअसल, वीडियो में गदर: एक प्रेम कथा फिल्म से जो सीन लिया गया है उसमें सनी देओल खड़े हुए हैंडपंप को देख रहे है। इसके बाद वीडियो में आगे We are Prepared for Every Emergency लिखा हुआ आता है। इसके बाद वाले सीन में डॉलय 112 पुलिस की गाड़ी दिखाई जा जाती है।
साथ ही, वीडियो के आखिर में मेसेज लिखा है, प्लीज कॉल 112...। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के इस ट्वीट को खबर लिखने तक करीब 22,000 से ज्यादा बार देखा गया है और इस वीडियो पर 319 लाइक आए है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब यूपी पुलिस ने अपने रचनात्मक ट्वीट्स के लिए तारीफें बटोरी हैं।
इससे पहले भी यूपी पुलिस ने ऐसे ट्वीट किए हैं। यूपी पुलिस के इस ट्वीट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है। किसने लिखा है कि आप लोग गदर 2 को प्रमोट भी कर दे रहे है। तो किसी ने लिखा है मेरे करन अर्जुन आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications