UP Police Constable Result: इस वर्ग का कट ऑफ रहा उच्च, जानिए कब से शुरू होगा दस्तावेजों का परीक्षण?

UP Police Sipahi Bharti Result Latest Update Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। एक लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में पास कर अपनी जगह बनाई है। आइए एक नजर डालते हैं कट ऑफ पर । साथ ही यह भी जानते है कि किस तारीख से दस्तावेजों का परीक्षण होगा और शारीरिक माप ली जाएगी।

कुछ ऐसा रहा कट ऑफ

अनारक्षित वर्ग की कटऑफ- 214.04644
ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ- 187.31758
ओबीसी वर्ग की कटऑफ- 198.99599
एससी वर्ग की कटऑफ- 178.04955
एसटी वर्ग की कटऑफ- 146.73835

up sipahi

दिसंबर में दस्तावेजों की होगी जांच, जनवरी में शारीरिक माप

बोर्ड कट ऑफ सूची में वरिष्ठता के आधार पर ढाई गुना अभ्यर्थियों (1,74,316) को चयनित कर दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा में अर्ह (उत्तीर्ण) अभ्यर्थियों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इससे संबंधित सूचनाएं बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+