गोरखपुर: वर्दी पहने पुलिस अफसर ने घुटनों के बल बैठ CM योगी से लिए आशीर्वाद, मचा हंगामा

गोरखपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वह घुटनों के बल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने बैठा हुआ है। इस फोटो को लेकर लोग पुलिस अधिकारी की आलोचना कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में अपने शिष्यों को आशीर्वाद देने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के चरणों में एक खाकी वर्दी वाले अधिकारी ने भी शीश झुका दिया। यह पुलिस अधिकारी गोरखनाथ इलाके में सर्किल ऑफिसर है।

yogi

इस अधिकारी का नाम प्रवीण कुमार सिंह है जिन्होंने खुद भी फेसबुक पर यह तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में प्रवीण कुमार सिंह, सीएम योगी को माला पहना रहे हैं। आपको बता दें कि प्रवीण कुमार इस समय गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में सर्किल ऑफिसर हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुये प्रवीण कुमार सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि वह गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम से नहीं गोरखनाथ मंदिर के महंत से आशीर्वाद ले रहे हैं। साथ ही फोटो के साथ लिखा है 'फिलिंग ब्लिस्ड'।

वर्दी में सीओ के द्वारा इस तरह गुरु भक्ति दिखाए जाने से आलोचना होने लगी। सीओ प्रवीण सिंह ने इस घटना को व्यक्तिगत करार दिया है और कहा कि वह एक शिष्य की हैसियत से अपने गुरु का आशीर्वाद लेने गए थे। प्रवीण सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के रहने वाले हैं और 2015 बैच के पीपीएस अधिकारी है। मामला चर्चा में आने के बाद उन्होंने फेसबुक से पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है

सीओ प्रवीण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लगभग एक साल पहले उनकी तैनाती गोरखनाथ सर्किल में हुई थी और तभी से वे योगी आदित्यनाथ से प्रेरित हैं और योगी आदित्यनाथ को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को किसी और नजर से न देखा जाए, वह एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि आम आदमी की तरह अपने गुरु से आशीर्वाद लेने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+