खुला नौकरी का पिटारा: यूपी पुलिस में होगी सिपाही के 52699 पदों पर सीधी भर्ती, 8540 पद PAC के भी शामिल

UP Police Recruitment Update: यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। यह भर्तियां प्रदेश पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इन भर्तियों की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित सभी जानकारियों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि संस्था के चयन होने के बाद सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा इस साल के अंत तक कराई जाएगी।

up-police-constable-recruitment

दरअसल, इससे पहले यूपी पुलिस में करीब 35,757 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने की वजह से पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। हालांकि, अब दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाई है।

जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा के चयन करने वाली संस्थान का चुनाव कर लिया जाएगा। जिसके बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो सकेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा इस साल के अंत तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। लेकिन, निविदा में सिर्फ टीसीएस ही शामिल हुई थी। जिसके लिए निविदा को कैंसिल कर दिया गया था।

इन-इन पदों पर होगी भर्तियां
41,811 पद सिपाही नागरिक पुलिस
8,540 पदों पर सिपाही पीएसी
1,007 पदों पर फायरमैन
1,341 सिपाही उप्र विशेष सुरक्षा बल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+