मामूली विवाद पर यूपी पुलिस के सिपाही ने चला दी गोली, CCTV में कैद हुई वीडियो
इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक पुलिसवाले की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद हुई है। तेलियरगंज इलाके में एक कार सर्विस सेंटर के अंदर विवाद होने पर पुलिस हेड क्वार्टर इलाहाबाद में तैनात एक सिपाही ने पिस्टल से युवक पर गोली चला दी। हालांकि गोली से युवक बच गया, लेकिन यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सर्विस सेंटर के अंदर गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया तो मौका पाकर सिपाही भी भाग निकला। मामले में युवक ने शिवकुटी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही की तलाश शुरू कर दी है।

क्या था मामला
पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद के तेलियरगंज में ग्रीनलैंड मोटर्स सर्विस सेंटर है। यहां पर रविवार की सुबह 11:30 बजे गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू अहमद कार सहीं करवाने आया था। इसी दौरान वहां सलोरी के रहने वाला सिपाही रमेश पहुंचा और दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। अचानक से रमेश ने अपनी पिस्टल निकाली और गोली चला दी। गोली किसी को लगी तो नहीं लेकिन पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।
क्या है विवाद का कारण
मामले में शिवकुटी थाना प्रभारी घनश्याम निषाद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रमेश ने गुड्डू से कुछ दिन पहले कार मांगी थी और कार न देने पर ही दोनों के बीच कुछ गहमागहमी हो गई थी। इसी बात को लेकर घटना हुई है। रमेश पुलिस मुख्यालय में तैनात है और इससे पहले एसटीएफ में भी तैनाथ था। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications