UP News: प्रदेश की सुरक्षा को नई ताकत! यूपी में बनेंगी 6 नई पीएसी वाहिनी, जानिए पूरा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सात जिलों में नए पुलिस कमिश्नरेट भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, आठ जिलों में पुलिस लाइन भवनों का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने और तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

up-police-commissionerate-building

इसके साथ ही, जालौन, बलरामपुर और मीरजापुर में महिला पीएसी वाहिनी तथा संभल, बिजनौर और अयोध्या में पुरुष पीएसी वाहिनी स्थापित करने की घोषणा की गई है। सरकार का यह कदम प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

इन जिलों में बनेगी नई पुलिस लाइन

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि हापुड़, चंदौली, औरैया, संभल, अमरोहा, शामली, अमेठी और कासगंज में पुलिस लाइन के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और काम की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह विभाग की टीम इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करे ताकि सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता

प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालौन, बलरामपुर और मीरजापुर में तीन नई महिला पीएसी वाहिनी स्थापित करेगी। इसके अलावा, लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में भी महिला पीएसी वाहिनी के लिए आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

संभल, बिजनौर और अयोध्या में पुरुष पीएसी वाहिनी की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के जरिए प्रदेश में सुरक्षा को और सशक्त बनाया जाएगा।

विशेष सुरक्षा बल को मिलेगी नई ताकत

मुख्यमंत्री ने यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के विस्तार के लिए चार नई वाहिनियों के गठन का भी ऐलान किया है। इन वाहिनियों को अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा और सहारनपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, लखनऊ में UPSSF के मुख्यालय और गोरखपुर में इसकी दूसरी वाहिनी के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इन सभी निर्माण कार्यों के लिए उपयुक्त भूमि का चयन जल्द किया जाए और जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।

प्रदेश सरकार के इन नए फैसलों से उत्तर प्रदेश पुलिस को और मजबूती मिलेगी। पुलिस बल को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मिलने से वे कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी तरीके से संभाल पाएंगे। सरकार का यह कदम प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+