'2 लाख एडवांस और 10 लाख...', पुलिस भर्ती में सेंधमारी की कोशिश, STF ने एक को पकड़ा
UP Police Recruitment Exam Prayagraj STF: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करने की कोशिश और अभ्यर्थियों को पास करने के लिए उनसे रुपए लेने के मामले में एसटीएफ में समय रहते एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ द्वारा प्रयागराज जनपद से गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि उसने 12 लाख रुपए लेकर अभ्यर्थियों को पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने का दावा कर रहा था।

बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ द्वारा प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गढ़चंपा के रहने वाले दयाशंकर यादव को को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। दयाशंकर पर आरोप है कि पहले भी उसने परीक्षाओं में धांधली का प्रयास किया था।
12 लाख में पास कराने का ठेका
पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा जब दयाशंकर यादव से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 12 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को पास करने का उसमें ठेका ले रखा था। जो लोग परीक्षा में पास होना चाहते थे उनसे पहले ही 2 लाख एडवांस जमा कराया जा रहा था।
इसके अलावा अभ्यर्थियों को यह भी आश्वासन दिया जा रहा था की परीक्षा पास कर लिए जाने के बाद बाकी रुपए अर्थात 10 लाख देने पड़ेंगे। उसने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों से कहा जाता था कि जिन प्रश्नों का उत्तर आ रहा है कि वह उन्हें प्रश्नों को हल करें।
बाकी ओएमआर शीट को ब्लैंक ही रहने दें। बाद में सबकुछ हो जाएगा। पकड़े गए शख्स की बात सुनकर टीम में शामिल अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है।
जारी सूचना में बताया गया कि उसके पास से एक मोबाइल और नमो नारायण पांडे नाम के एक अभ्यर्थी का आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा 5 हजार नगद बरामद किए गए। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications