बुलंदशहर में ढाबों तक पर छापेमारी, होटल से गिरफ्तार लड़कियां और जिस्म के सौदागर

भूड़ चौराहे पर होटलों और ढाबों की तलाशी के लिए चले अभियान को देखकर कई होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। लड़कियां, महिलाएं और जिस्म के कई सौदागर हत्थे चढ़े हैं।

बुलंदशहर। बुलंदशहर के होटलों और ढाबों पर पुलिस को देह व्यापार की सूचना पिछले काफी लंबे समय से मिल रही थी। सूचना पर एएसपी ने कोतवली देहात इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर होटल और ढाबे पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने एक होटल से चार महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसमें होटल संचालक भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। अभियान के दौरान अन्य होटलों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

UP Police arrest girls, women and Prostitution brokers from Bulandshahr

एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से कोतवाली देहात इलाक के होटलों और ढाबों पर देह व्यापार होने की सूचनाएं मिल रही थीं। सूचनाओं के आधार पर मंगलवार को होटलों की तलाशी के लिए एक अभियान चलाया गया। अभियान में देहात कोतवाल तपेश्वर सागर के अलावा महिला थाने की एसओ और महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। दोपहर करीब ढाई बजे से भूड़ चौराहे पर होटलों और ढाबों की तलाशी के लिए चले अभियान को देखकर कई होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। चार महिलाओं समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस देहात कोतवाली लाई।

UP Police arrest girls, women and Prostitution brokers from Bulandshahr

पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई चार महिलाओं में दो युवती भी शामिल थीं। देहात कोतवाल तपेश्रवर सागर ने बताया कि छापेमारी के दौरान महिलाएं और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली थीं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आठ लोगों में एक होटल संचालक भी है। सभी के खिलाफ लिखा-पढ़ी की जा रही है। महिलाओं और युवतियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि होटलों और ढाबों की तलाशी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+